महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,013 के नए मामले; 42 और की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,013 के नए मामले; 42 और की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,013 के नए मामले; 42 और की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 19, 2021 3:53 am IST

ठाणे, 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 5,013 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,16,381 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 42 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की कुल संख्या 6,942 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 67,384 हो गई है, वहीं यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,320 पहुंच गई है।

भाषा मानसी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में