ट्रेन-18 का नया नाम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मोदी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी
ट्रेन-18 का नया नाम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मोदी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। देश में ही तैयार की गई ट्रेन-18 का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह घोषणा की। बता दें कि ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है। 16 डिब्बों वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन पहले दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
गौरतलब है कि ट्रेन-18 को रायबरेली स्थित मॉर्डन कोच फैक्टरी में सिर्फ 18 महीने में तैयार किया गया है। इसकी लागत 97 करोड़ रुपए है। यह देश की पहली इंजन-रहित रेलगाड़ी होगी। पूरी तरह से वातानुकूलित इस रेलगाड़ी में दो एक्जीक्युटिव कुर्सीयान होंगे। दिल्ली और वाराणसी के मार्ग पर यह बीच में दो स्टेशन कानपुर और इलाहाबाद रुकेगी।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी सोमवार को करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, भूपेश और पुनिया ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
रेलमंत्री गोयल ने कहा कि ट्रेन-18 पूरी तरह से भारत में बनी रेलगाड़ी है। लोगों ने इसके कई नाम सुझाए लेकिन हमने इसका नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस रखने का निर्णय किया है। यह गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों के लिए एक तोहफा है। हम प्रधानमंत्री से इसे जल्द हरी झंडी दिखाने का अनुरोध करेंगे।

Facebook


