प्रदेश के लिए राहत की खबर, अलग-अलग अस्पतालों से 70 मरीज हुए स्वस्थ, 50% से अधिक हुआ रिकवरी रेट

प्रदेश के लिए राहत की खबर, अलग-अलग अस्पतालों से 70 मरीज हुए स्वस्थ, 50% से अधिक हुआ रिकवरी रेट

प्रदेश के लिए राहत की खबर, अलग-अलग अस्पतालों से 70 मरीज हुए स्वस्थ, 50% से अधिक हुआ रिकवरी रेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 16, 2020 1:06 pm IST

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन मरीजों में रेलवे कोविड अस्पताल से 30 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, वहीं NTPC हॉस्पीटल से 10 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे गए हैं। वहीं अंबिकापुर से भी 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं, उन्हे आज डिस्चार्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पैरोल पर जेल से बाहर आए शातिर गैंग ने की वारदात, कंडक्टर का अपहरण कर दो ट्रकों की चोरी, दो अलग घट…

इसके पहले भी कल बिलासपुर जिले के 19 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए थे, सभी को डिस्चार्ज किया गया था। इन सभी का इलाज कोविड-19 अस्पताल में चल रहा था। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 163 है। जिसमें से 46 सक्रिय मरीज और उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए 115 मरीज हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता की हत्या पर नेता प्र​तिपक्ष का बयान, प्रदेश में खुलेआम हो …

वहीं अंबिकापुर से भी कोरोना के 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं, कोविड अस्पताल अं​बिकापुर से इन्हे डिस्चार्ज
किया गया है, यहां से अब तक 109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बस्तर में सड़क के बीचोबीच प्रेशर बम बरामद, दंतेवाड़ा जेलब्रेक का आर…

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, गरियाबंद से 6 और नारायणपुर से 2 मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 817 हो गई है, वहीं अब तक 1727 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिनमें से अब तक 901 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं। प्रदेश में आज 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com