अजित जोगी जाति मामले में नंदकुमार साय ने तय की आगे की रणनीति
अजित जोगी जाति मामले में नंदकुमार साय ने तय की आगे की रणनीति
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय बिलासपुर हाईकोर्ट में चल रहे अजित जोगी की जाति मामले में आगे की रणनीति को लेकर अपने वकील से मिले….जहां उन्होंने इस मामले में बगैर अपनी पार्टी का नाम लिए ही पार्टी नेताओं का अंदरूनी दबाव होना बताया…हालांकि दोबारा इसी सवाल पर उन्होंने संभलकर पत्रकारों को ही आंकलन लगाने की बात कहकर टाल गए।
लेकिन आगे जरूर कहा की अगर पार्टी का अंदरूनी सपोर्ट नहीं होता तो इस मामले में फैसला पहले ही आ जाता…साय ने भूपेश से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया…उन्होंने कहा कि हाईपावर कमेटी के रिपोर्ट पर जोगी का आरोप पूरी तरह से निराधार है…हर बिन्दुओं पर जांच कर कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी है।

Facebook


