मास्क पहने बिना मथुरा के मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं होगी

मास्क पहने बिना मथुरा के मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं होगी

मास्क पहने बिना मथुरा के मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 10, 2021 7:57 pm IST

मथुरा, 10 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच मथुरा जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि बिना मास्क पहने जिले के मंदिरों में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा अन्य मंदिरों में मास्क के बिना किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर जाते समय लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 127 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस को बिना मास्क लगाए घूमने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

भाषा आशीष

आशीष


लेखक के बारे में