6 साल से फरार एनआरआई दूल्हा पुलिस गिरफ्त में

6 साल से फरार एनआरआई दूल्हा पुलिस गिरफ्त में

6 साल से फरार एनआरआई दूल्हा पुलिस गिरफ्त में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 15, 2018 10:07 am IST

कांकेर। करीब छह साल से फरार एक NRI दूल्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। CM डॉ रमन सिंह के विकास यात्रा के पूर्व कांकेर के एक होटल में सरप्राइज चेकिंग के दौरान कांकेर क्राइम ब्रांच ने यह गिरफ्तारी की। महिला थाना रायपुर में आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज है। कांकेर क्राइम ब्रांच आरोपी को रायपुर लेकर रवाना हो गई है।

बता दें कि आरोपी विवेक मिश्रा का विवाह साल 2013 में जगदलपुर की एक युवती से हुआ था। आरोपी युवती को अपने साथ अमेरिका के शिकागो ले गया। वहां उसे मारपीट करता था और उसे वॉशरुम में बंद कर ऑफिस जाता था। यह सिलसिला 5 महीने तक चला।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक नतीजे Live, भाजपा 104 सीटों पर आगे, कांग्रेस 78 पर, जेडीएस की बढ़त 38 सीटों पर

जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने स्थानीय लोगों और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की मदद से युवती को भारत लाए थे। आरोपी विवेक मिश्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ था। बताया जाता है कि आरोपी विवेक मिश्रा IIT कानपुर से पासआउट होकर शिकागो में साइंटिस्ट है। हाईकोर्ट बिलासपुर में अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद 8 जून को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश के बाद हाजिर होने के लिए छत्तीसगढ़ आया था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में