मध्यप्रदेश में 3614 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 215 की मौत, 1676 लोग हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में 3614 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 215 की मौत, 1676 लोग हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में 3614 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 215 की मौत, 1676 लोग हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 10, 2020 3:11 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने आज का कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार आज प्रदेश में कुल 157 नए मामले सामने आए। जिसके बाद मध्यप्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3614 हो गई है। वहीं अब तक प्रदेश में 215 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 1676 मरीजे अबतक स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान खुलेंगी ज्वेलरी, कपड़ों, बर्तन समेत कई दुकानें, SDM ने जारी किया आदेश

बता दें कि प्रदेश के इंदौर जिले में सबसे ज्यादा 1858 मरीज कोरोना पॉजिटिव अबतक पाए गए हैं जिनमें से 89 की मौत हो चुकी है। वहीं 891 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राजधानी भोपाल में कुल 743 मरीज पाए गए हैं जहां 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 6 मरीजों की हुई अस्…

इनके अलावा उज्जैन में 237 मरीज मिले हैं​ जिनमें 45 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबलपुर में 126 मरीज अब तक मिले हैं जिनमें से यहां 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: खाद्य मंत्री भगत ने केंद्रीय मंत्री से की मांग, कहा- BPL परिवारों क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com