नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50,000 के करीब
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50,000 के करीब
(शिरीष प्रधान)
काठमांडू, नौ सितंबर (भाषा) नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बुधवार को 49,219 पर पहुंच गई।
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जागेश्वर गौतम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई।
इसके बाद नेपाल में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 312 हो गई।
गौतम ने कहा कि अब तक नेपाल में कोविड-19 के 33,882 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभी 15,025 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा
शुभांशि नरेश
नरेश

Facebook


