आंध्र प्रदेश कोविड-19 के 282 नए मामले आने के साथ संक्रमित की संख्या 8.80 लाख पहुंची

आंध्र प्रदेश कोविड-19 के 282 नए मामले आने के साथ संक्रमित की संख्या 8.80 लाख पहुंची

आंध्र प्रदेश कोविड-19 के 282 नए मामले आने के साथ संक्रमित की संख्या 8.80 लाख पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 26, 2020 12:43 pm IST

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 26 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार तक 8.80 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से फिलहाल सिर्फ 3,700 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 282 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 442 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 8,69,920 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि संक्रमण से 7,092 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, कुरनूल और प्रकाशम जिलों में संक्रमण के सिर्फ एक-एक नए मामले आए हैं जो पिछले छह महीने में सबसे कम हैं। वहीं श्रीकाकुलम और विजियनग्राम में संक्रमण के चार-चार नए मामले आए हैं।

सिर्फ कृष्णा जिले में 639 लोग उपचाराधीन हैं। अन्य सभी जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 500 से कम है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में