आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पुनः एक हजार के पार

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पुनः एक हजार के पार

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पुनः एक हजार के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 8, 2021 2:45 pm IST

अमरावती, आठ मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के 74 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक बार फिर एक हजार से अधिक हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार सोमवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 61 मरीज ठीक हो गए जबकि दो और मरीजों की मौत हो गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 8,90,766 मामले सामने आ चुके हैं, 8,82,581 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी से 7,176 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1009 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में