आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3000 से अधिक नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3000 से अधिक नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 03:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

अमरावती, 12 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में तीन महीने में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

ताजा बुलेटिन के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 3,224 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,58,951 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 5,504 मरीज ठीक हो गए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,08,712 हो गई।

राज्य में कोविड-19 से 32 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 6,256 पर पहुंच गई है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप