पंचायत का अजीबोगरीब फैसला, नाबालिग से रेप के आरोपी को 5 चप्पल मारने की सजा, 50 हजार में निपटाया मामला

पंचायत का अजीबोगरीब फैसला, नाबालिग से रेप के आरोपी को 5 चप्पल मारने की सजा, 50 हजार में निपटाया मामला

पंचायत का अजीबोगरीब फैसला, नाबालिग से रेप के आरोपी को 5 चप्पल मारने की सजा, 50 हजार में निपटाया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 29, 2021 6:35 pm IST

गोरखपुर, (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की एक ग्राम पंचायत ने अजीबोगरीब फैसला लेते हुए एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार का मामला सुलझाने के लिये 50,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही आरोपी को पांच चप्पल मारने को कहा।

Read More News: …3 प्रतिशत की तो बात हुई थी वो किसी से मत बोलना…बिजली अधिकारी और ठेकेदार के बीच कमीशन पर मोलभाव का ऑडियो वायरल

ग्राम पंचायत का फैसला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों को लड़की की मेडिकल जांच कराने और उसका बयान दर्ज करने का निर्देश दिया।

Read More News: मरना है तो मर जाओ! एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते कहां तक जायज है शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का ऐसा बर्ताव? 

पुलिस के अनुसार, 23 जून को कोठीभर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की मां ने गांव के एक लड़के द्वारा उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत ग्राम पंचायत में की। इसके बाद पंचायत ने युवती से 50 हजार रुपये लेने और पंचायत के सामने आरोपी को पांच चप्पलें मारने के बाद समझौता करने को कहा।

Read More News:  कार की ठोकर से SI की मौत, 200 मीटर तक लटकते रहे बोनट पर, फिर फिर हवा में उछलकर जा गिरे सड़क की दूसरी ओर 

पुलिस के मुताबिक, पंचायत के फैसले से असंतुष्ट लड़की के परिवार ने 25 जून को कोठीभर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया।

Read More News:  सिलगेर टू सारकेगुड़ा…भीड़…विरोध…साजिश! विरोध के पीछे नक्सलियों की साजिश या राजनीतिक षड़यंत्र?

महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा, ” मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हो जाने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Read More News: प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, बदले गए इन जिलों के डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर 


लेखक के बारे में