रायपुर में पेट्रोल के दाम 80 रुपए/लीटर के पार, डीजल के दाम 77.81 रुपए/लीटर
रायपुर में पेट्रोल के दाम 80 रुपए/लीटर के पार, डीजल के दाम 77.81 रुपए/लीटर
रायपुर। पेट्रोल और डीजल के दाम कल फिर से बढ़ गए। 47 पैसे की बढोत्तरी के साथ राजधानी रायपुर में पहली बार पेट्रोल 80 रुपए 38 पैसे की कीमत पर पहुंच गया। वहीं डीजल का दाम 77 रुपए 81 पैसे हो गया। इसमें 56 पैसे की बढोत्तरी हुई है। मध्यप्रदेश में तीन दिन पहले ही पेट्रोल 85 रुपए की कीमत को छू चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे महंगा होकर 79.51 रुपए और डीजल 21 पैसे बढ़कर 71.55 रुपए लीटर हो गया है।
पढ़ें- एसडीएम ने स्कूली बच्चों को पीटकर खदेड़ा, सड़क के लिए बैठे थे धरने पर, देखिए वीडियो
मुंबई में पेट्रोल 86.91 रुपए और डीजल 75.96 रुपए का हो गया है। उधर डॉलर की तुलना में रुपया कल पहली बार 72 के नीचे चला गया। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार की आशंका और विदेशी निवेशकों द्वारा पैसे निकालने के कारण दिन में एक डॉलर 72.12 तक गिर गया था। अंत में भारतीय करेंसी 24 पैसे कमजोर होकर 71.99 पर बंद हुई।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


