जब सीएम के हेलीपैड में घुसा सुअर..

जब सीएम के हेलीपैड में घुसा सुअर..

जब सीएम के हेलीपैड में घुसा सुअर..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 1, 2017 4:00 am IST

सीएम के सतना दौरे के दूसरे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, दरअसल बरौंधा सभा के बाद हेलीकाप्टर, जैसे ही बिरसिंगपुर के आसमान में आया, हेलीपैड में एक सुअर घुस गया, सुरक्षाकर्मियों ने निकालने की लाख कोशिश की, लेकिन सुअर को नही निकाल पा रहे थे, एक समय आया कि सीएम का हेलीकाप्टर नजदीक आ गया, लेकिन सुअर हेलीपैड से नहीं निकल पाया, सुअर और पुलिसकर्मियों के बीच जद्दोजहद को देखकर हेलीकाप्टर पायलेट हवा में ही हेलीकाप्टर को घूमता रहा, और हेलीपैड में नहीं उतार पा रहा था, पायलट ने दो बार हेलीपैड में हेलीकाप्टर उतारने की कोशिश की लेकिन सुअर से जद्दोजहद देखकर वापस ले जाता था, काफी कोशिशों के बाद सुअर को निकाला जा सका, तब कहीं जाकर सीएम का हेलीकाप्टर उतारा गया, बहरहाल सैकड़ो की संख्या में सीएम और सभा स्थल की सुरक्षा में तैनात पुलिस की बड़ी चूक मानी जा रही है । 


लेखक के बारे में