लोकसभा की तैयारी में जुटे पुनिया, बूथ और सेक्टर प्रभारियों को बदलने का भी दिया संकेत
लोकसभा की तैयारी में जुटे पुनिया, बूथ और सेक्टर प्रभारियों को बदलने का भी दिया संकेत
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद अब लोकसभा की ग्यारह सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भी रणनीति तैयार कर रही है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी पीएल पुनिया ने विधानसभा में हारे हुए बूथ और सेक्टर की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें –भारतीय वायु सेना के लिए मंगवाया गया चिनूक हेलीकॉप्टर पंहुचा गुजरात
पुनिया ने कहा है कि इन बूथ और सेक्टरों में हार की वजह हम ढूंढेंगे। पुनिया ने यह भी कहा की आवश्यकता पड़ने पर इन बूथ और सेक्टर प्रभारियों को बदल सकते हैं। इसी के साथ पुनिया ने यह भी बताया की राज्य में बाइस हज़ार से ज़्यादा बूथ और तीन हज़ार सेक्टर प्रभारी हैं। जिनके लिए कांग्रेस आगामी दिनों में बूथ और सेक्टर प्रभारियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस बूथ और सेक्टर प्रभारियों को बराबर सम्मान मिले इसलिए आगामी संकल्प शिविर में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Facebook


