नक्सल प्रभावित बीजापुर के जांगला से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नक्सल प्रभावित बीजापुर के जांगला से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नक्सल प्रभावित बीजापुर के जांगला से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: April 1, 2018 11:53 am IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर के जांगला स्वस्थ केंद्र से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में अभी से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है। चुनावी वर्ष में बस्तर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा रजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मोदी नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा आम लोगों को कई सौगातें भी प्रधानमंत्री देंगे।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे देश में अव्वल

आपको बता दें कि पिछले बार के चुनाव में बस्तर संभाग में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यहां की 12 में से 8 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। बीजापुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री शहीदों की याद में बनाए जा रहे संकल्प स्थल का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे बीजापुर में 100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी भी सौंपेंगे। इस मौके पर 100 हितग्राहियों को आबादी पट्टा भी वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ से कर्नाटक गए 9 लोग लापता, मानव तस्करी की आशंका में मामला दर्ज

पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास के लिए लगभग 150 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की भी संभावना है। सूत्रों से पता चला है कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह आकर शाम तक लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका दूसरा बस्तर दौरा होगा।

 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में