पोड़ियम पंडा ने हाईकोर्ट में कबूली पुलिस के सामने सरेंडर की बात 

पोड़ियम पंडा ने हाईकोर्ट में कबूली पुलिस के सामने सरेंडर की बात 

पोड़ियम पंडा ने हाईकोर्ट में कबूली पुलिस के सामने सरेंडर की बात 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 22, 2017 4:21 pm IST

 

बुरकापाल, ताड़मेटला समेत 19 वारदातों में शामिल रहे कुख्यात नक्सली पोड़ियम पंडा को आज बिलासपुर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में पेश होकर एक बार फिर कबूल किया कि उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। साथ ही उसने ये भी कहा कि उसे नक्सलियों से मारे जाने का डर है, लिहाजा वो पुलिस की सुरक्षा में रहना चाहता है। अदालत में उससे मिलने आए उसकी पत्नी मुये, भाई कोमल और बच्चों को पोडियाम से मिलने का समय दिया गया। दरअसल, पोडियाम की पत्नी, भाई व अन्य परिजनों ने पिछले दिनों हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने पोडियाम को जबरिया उठा लिया है। जिसके बाद पोडियाम पंडा को आज पुलिस ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के सामने पेश किया। कोर्ट से निकलने के बाद पोड़ियम की पत्नी, पूर्व विधायक मनीष कुंजाम का कहना है कि उसने पुलिस के दबाव में सरेंडर करने वाला बयान दिया है। 

 


लेखक के बारे में