मॉल में मासूम से रेप की घटना के बाद जागी पुलिस, मॉल कर्मियों का खंगाल रही रिकॉर्ड

मॉल में मासूम से रेप की घटना के बाद जागी पुलिस, मॉल कर्मियों का खंगाल रही रिकॉर्ड

मॉल में मासूम से रेप की घटना के बाद जागी पुलिस, मॉल कर्मियों का खंगाल रही रिकॉर्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 12, 2018 6:33 am IST

इंदौर के ट्रेजर आइलैंड मॉल में 8 मार्च को मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस और सतर्क ही गयी है। इंदौर डीआईजी ने सभी थाना क्षेत्र में आने वाले मॉल्स के गेम जोन और वहां काम करने वाले कर्मचारी के रिकॉर्ड चेक किए। साथ ही वहां सिक्यरोरिटी इंतजाम और सीसीटीवी की जांच की। ट्रेजर आइलैंड मॉल के पांचवें फ्लोर पर बने वर्चुअल सिटी गेम जोन को वारदात के बाद सील र दिया गया था।

ये भी पढ़ें- नौ साल की मासूम से मॉल में दरिंदगी की खून खौलाने वाली खबर

शहर में लगभग 5 से ज्यादा बड़े मॉल हैं, जहाँ पर तकरीबन 6 बड़े गेम ज़ोन बने हैं। शहर के सबसे बड़े और पहले मॉल में हुई मासूम से शर्मनाक घटना के बाद, पुलिस विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है।

 

इससे पहले भी ट्रेजर आइलैंड मॉल में लेडीज चेंजिंग रूम में स्पाय कैमरे से वीडियो बनाने की घटना सामने आई थी। तब भी मॉल प्रबंधन के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। डीआईजी के आदेश के बाद सभी माल में कर्मचारियों के वेरिफिकेशन लिस्ट मांगी जा रही है.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में