शराब तस्करों के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार

शराब तस्करों के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार

शराब तस्करों के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 16, 2021 5:03 pm IST

आगरा, (भाषा) आगरा में थाना शमसाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात शराब तस्करों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक अन्य बाइक पर सवार एक तस्कर मौके से फरार हो गया जिसे बाद में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Read More News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गज्जू साहू रायपुर शहर और अनिल नायक रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष 

एसपी ग्रामीण (पश्चिम) अशोक वैंकेट ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार रात्रि एक बजे शमसाबाद के प्रभारी राकेश यादव गढ़ी जहान सिंह के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो बाइकों पर आते तीन लोग दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे बाइक सवार फायरिंग बंद कर भागने लगे। पुलिस ने दो बदमाशों को को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भाग निकला।”

Read More News: छत्तीसगढ़ में 566 नए कोरोना संक्रमित मिले, बीते 24 घंटे में 7 ने तोड़ा दम, 515 मरीज स्वस्थ होकर घर 

उन्होंने बताया कि इसके बाद शमसाबाद पुलिस ने थाना फतेहाबाद पुलिस को वारदात की सूचना दे दी। पुलिस निबोहरा अंडर पास के पास उसका इंतजार करने लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान युवक आता दिखा, उसे रोकने पर उसने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि बदमाश की गोली से सिपाही भोला सिंह यादव घायल हो गया।

वैंकेट ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे गोली युवक के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया।

Read More News:देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्‍सीन, किसी में नहीं दिखा गंभीर साइड इफेक्‍ट

उन्होंने बताया कि पकड़े गये घायल युवक और घायल सिपाही भोला सिंह यादव को नजदीकी सीएचसी फतेहाबाद पर इलाज के लिए भेजा गया।

वैंकेट ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग शराब तस्कर हैं। इनके पास से 21 बोतल हरियाणा की शराब के अलावा तमंचे और कारतूस मिले हैं।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके 


लेखक के बारे में