छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बार्डर के पास पुलिस नक्सली मुठभेड़
छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बार्डर के पास पुलिस नक्सली मुठभेड़
नक्सल आपरेशन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है।गढ़चिरौली जिले के झूंगानुर के पास पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी कि नक्सलियों का बड़ा जमावड़ा झुंगानूर थाना इलाके में है और इस इलाके में उनके कई बड़े नेता भी मौजूद हैं. पुलिस ने इसी सूचना के आधापर सीआरपीएफ और जिला पुलिस जवान के साथ मिलकर एक ज्वाइंट आपरेशंस को अंजाम दिया.
ये भी पढ़े –बीजापुर में मिले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भरे नक्सली पर्चे
जिसमें पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है. 7 नक्सलियों को शव पुलिस ने बरामद कर लिये हैं.जिसमें 5 महिला और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं.
ये भी पढ़े –मुखबिरी का मुखौटा पहना लोगों को मौत के मुहाने पहुंचा रहे नक्सली
मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद चले सर्चिंग आपरेशंस में पुलिस को कुछ हथियार और नक्सली सामान भी मिले हैं. हालांकि मार गिराये गये नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। हालांकि ये जरूर माना जा रहा है कि मारे गये नक्सलियों में कई बड़ी वारदात में भी शामिल रहे होंगे।छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा होने के कारण इलाके में अभी भी सर्च आपरेशंस जारी है।

Facebook


