पुलिस ने मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर छापे मारे

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर छापे मारे

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर छापे मारे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 22, 2020 1:54 pm IST

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) माफिया से राजनीतिज्ञ बने मुख्तार अंसारी के साथी के लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा और पिस्तौल एवं कुछ कारतूस जब्त किए।

लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमित कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक बार कार्रवाई पूरी हो जाए, तब हम इसकी विस्तृत जानकारी देंगे।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद की गई है। पिस्तौल लाइसेंसी है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में