मध्यप्रदेश में सियासी उलटफेर, विशेष सत्र में सिंधिया समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित करने पर विचार, भाजपा विधायकों से भी इस्तीफे

मध्यप्रदेश में सियासी उलटफेर, विशेष सत्र में सिंधिया समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित करने पर विचार, भाजपा विधायकों से भी इस्तीफे

मध्यप्रदेश में सियासी उलटफेर, विशेष सत्र में सिंधिया समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित करने पर विचार, भाजपा विधायकों से भी इस्तीफे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 9, 2020 6:34 pm IST

भोपाल। दिनभर चले राजनीतिक दांवपेच के बाद आखिरकार कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया, जानकारी के अनुसार सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद मंत्रियों ने ही मंत्रीमंडल के पुनर्गठन की मांग की, जिसके बाद सभी ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट

सीएम हाउस में चल रहे मंथन का सार यह निकला है कि पहले तो सिंधिया को मनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा यदि सिंधिया नहीं माने तो व्हिप जारी कर विशेष सत्र बुलाकर सिंधिया समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जार…

ऐसे में 105 विधायकों के साथ सरकार को बहुमत साबित करना पड़ेगा, वहीं सरकार में भाजपा के विधायकों को शामिल करने पर विचार चल रहा है, कई भाजपा विधायकों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो इसके अलावा सीएम कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी से देर रात मुलाकात कर सकते हैं ज्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com