छत्तीसगढ़ का रण, VIP मतदाताओं ने भी डाले वोट, देखिए
छत्तीसगढ़ का रण, VIP मतदाताओं ने भी डाले वोट, देखिए
रायपुर। विधानसभा के 72 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से लोगों के साथ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने परिवार के साथ कवर्धा में मतदान किया। वोटिंग के बाद रमन सिंह ने 65+ का लक्ष्य पूरा करने के साथ प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया है। साथ ही प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया है।
मरवाही से जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के सवाल पर अजीत जोगी ने जवाब दिया कि मरवाही से किसी और की जीत का सवाल ही नहीं उठता। हां लेकिन इस बार उनके खिलाफ कई राजनीतिक षड़यंत्र रची गई है जिससे वोट की लीडिंग थोड़ी प्रभावित हो सकती है। जीत तो मेरी पक्की है।
बिल्हा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने भी अपने मतदान का उपयोग कर चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया। एंटीइनकम्बेंसी के सवाल पर कौशिक ने कहा कि लोग बढ़चढ़कर मतदान कर रहे हैं। रूझान भाजपा के पक्ष में हैं।
रायपुर पश्चिम सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश मूणत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजेश अपनी जीत पर पूरी तरह अडिग हैं। राजेश के मुताबिक वो भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। साथ ही चौथी बार रमन की सरकार बनाएंगे।
हॉटसीट खरसिया से कलेक्ट्री छोड़ राजनीति के मैदान में उतरे ओपी चौधरी ने अपने लिए पहली बार मतदान किया। ओपी चौधरी अपने जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्थ हैं। उनका दावा है कि राज्य सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। लोग अपने मताधिकार का महत्व समझने लगे हैं। इसलिए लोग बढ़ चढ़कर मताधिकार कर रहे हैं। चौधरी ने खरसिया में 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने का दावा किया ।
वहीं खरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक उमेश पटेल ने भी अपना वोट डाला। उमेश पटेल की माने तो जनता का साथ उनके साथ है।
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरोज पांडेय का दावा है कि भाजपा 65+ का लक्ष्य पूरा कर चौथी बार सरकार बनाएगी।
कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महंत सक्ती विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। महंत ने अपनी जीत का दावा करने के साथ इस बार कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है।

Facebook


