प्रभात झा का बयान- कांग्रेस ने किया मप्र के मतदाताओं का अपमान, माफी मांगें कमलनाथ
प्रभात झा का बयान- कांग्रेस ने किया मप्र के मतदाताओं का अपमान, माफी मांगें कमलनाथ
भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि कांग्रेस ने मतदाताओं को फर्जी बताकर मध्यप्रदेश के मतदाताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अब इस पर कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी जवाब दें, बीजेपी जवाब मांग रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी चुनाव आयोग को हथियार बनाने की कोशिश करेगी। चुनाव के चलते आगे भी ऐसी भ्रांतियां फैलाई जाएंगी। झा ने कहा कि जमीन नहीं होने के कारण कांग्रेस एयर फायर कर रही है।
यह भी पढ़ें : IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने पर नहीं लगेगा ट्राजेक्शन चार्ज
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा नहीं हैं। 37 साल से सांसद कमलनाथ को तो सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अब माफी मांगें। झा ने कहा कि अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस कमलनाथ पर करूंगा कि वे चुनाव कैसे जीतते हैं।
बता दें कि मप्र कांग्रेस ने प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटर होने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी, लेकिन निर्वाचन आयोग को जांच में सिर्फ 8 वोटर ही फर्जी मिले हैं। इसके बाद से ही भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


