सांसद प्रह्लाद पटेल फिर घिरे विवादों में, युवक को मारा धक्का, वीडियो वायरल
सांसद प्रह्लाद पटेल फिर घिरे विवादों में, युवक को मारा धक्का, वीडियो वायरल
हटा। सांसद प्रह्लाद पटेल फिर विवादों में आ गए है। इस बार का वायरल वीडियो बस पिछली बार से थोड़ा अलग है। दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत अधिक वायरल हुआ है जिसमें सांसद प्रह्लाद पटेल का एक युवक को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें –ओवरस्पीड ट्रक की चपेट में आने से 2 पुलिसवालों की मौत ,17 घायल
दरअसल सांसद प्रह्लाद पटेल गुरुवार को दमोह अस्पताल में आयोजित निरामय शिविर में शामिल होने पहुंचे थे तभी भीड़ में किसी युवक का धक्का सांसद जी को लग गया। बस फिर क्या था सांसद जी भड़क गए और युवक को गुस्से में धक्का दे दिया।
मौके पर उपस्थित किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बता दे कि दमोह सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता प्रह्लाद पटेल अपने तेज तर्रार स्वाभव के लिये जाने जाते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया बाबा जी के लिये भी पार्टी छोड़ना घातक होगा सम्बंधित बयान बाजी कर सुर्खियों में रहे थे।

Facebook


