जावड़ेकर ने बोला हमला, कहा- नक्सलवाद कांग्रेस के कारण पैदा हुआ, बस्तर में जीतेंगे पूरी सीटें

जावड़ेकर ने बोला हमला, कहा- नक्सलवाद कांग्रेस के कारण पैदा हुआ, बस्तर में जीतेंगे पूरी सीटें

जावड़ेकर ने बोला हमला, कहा- नक्सलवाद कांग्रेस के कारण पैदा हुआ, बस्तर में जीतेंगे पूरी सीटें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 28, 2018 2:03 pm IST

रायपुर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस के कारण नक्सलवाद पैदा हुआनक्सलियों के जेब में कांग्रेस के नेताओं के फोन नम्बर मिलते हैं। 3-4 साल में नक्सलवाद खत्म हो जाएगानक्सलवाद के खिलाफ हमारी स्पष्ट नीति है। उन्होंने कहा कि अब नक्सली एक तिहाई रह गए हैं। 5 साल में 350 नक्सलियों को मार गिराया है। 5 हजार नक्सलियों ने सरेंडर किया है

केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, शनिवार को हुए नक्सली हमले को नक्सलियों की हताशा बताते हुए कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में मतदान होगाबस्तर में हम 12 की 12 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण आत्मविश्वास से चुनाव लड़ रही हैहम चौथी बार विजय प्राप्त करेंगेपहले कांग्रेस गली से दिल्ली तक रहती थी आज सिमट रही है। उन्होंने इस दौरान रमन सरकार की उपलब्धियां गिनाई

यह भी पढ़ें : पूर्व समर्थक ने ननकीराम पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप,पुलिस में की शिकायत 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आधार था गरीब थे, उन्हें ध्यान आया कि कांग्रेस उन्हें झुनझुना पकड़ाती है। गरीब के मन में विकास की आकांक्षा आई हैमोदी सरकार ने गरीबों की सभी आकांक्षा पूरी की है, आज वो भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि ये गरीब ही यहां चौथी बार रमन सरकार बनाएंगे। उन्होंने नारा दिया कि ‘बातों से नहीं काम सेभाजपा सरकार फिर से’।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में