मध्य प्रदेश में पुतलों की राजनीति, सिंधिया के बाद CM शिवराज और नंदकुमार के जले पुतले
मध्य प्रदेश में पुतलों की राजनीति, सिंधिया के बाद CM शिवराज और नंदकुमार के जले पुतले
अब मध्य प्रदेश में पुतलों की राजनीति शुरू हो गयी है… कल तक बीजेपी, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जला रही थी। वहीं आज कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह चैहान ओर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के पुतले जला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्वालियर की जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के एक दर्जन स्थानों पर सीएम शिवराज सिंह ओर नंदकुमार चोहान के पुतले जलाये है। दरअसल पुतलों की ये राजनीति बीजेपी के प्रदेशअध्यक्ष नंदकुमार सिंह चोहान के उस बयान शुरू हुई… जिसमें उन्होनें अशोकनगर में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन में ज्याोतिरादित्य सिंधिया को दलित विरोधी बता दिया था। जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के पुतले जलाना शुरू कर दिए। जिसके बाद कांग्रेस मैदान में कूद पड़ी है, कांग्रेस का कहना है कि शिवराज सरकार, ज्योतिरादित्य सिंधिया से डर रही है…. जिसके कारण वह सिंधिया जी को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है…।

Facebook


