राहुल गाँधी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ बदलाव
राहुल गाँधी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ बदलाव
राहुल गाँधी के अध्यक्ष बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनितिक सियासत में भी फेर बदल आ सकता है। साथ ही ये भी चर्चा चल रही है कि चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूरी नई टीम सामने आएगी. और इस बात की चर्चा भी जोरो पर है कि सालों से कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा की जगह किसी और को कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा. हालांकि इस बात की घोषण आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान ने मोतीलाल वोरा को साफ शब्दों में कह दिया है कि वे बढ़ती उम्र के चलते कोषाध्यक्ष का पद संभालने में समर्थ नहीं हैं. हालांकि यह बात गौर करने वाली है कि मोतीलाल वोरा गाँधी परिवार के बेहद खास व्यक्तियो में शामिल हैं। हाल ही में जब राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे थे तो अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा ही उनके साथ थे.यहाँ गौर करने वाली बात ये भी है की मोतीलाल वोरा छत्तीसगढ़ के एक मात्र ऐसे नेता हैं जो सोनिया गाँधी के साथ हर वक्त मौजूद रहे हैं और गाँधी परिवार में उन्हें विशेष सम्मान भी प्राप्त है.


Facebook


