राहुल के रोड शो में फंसा रुट का पेंच, प्रशासन का अनुमति देने से इंकार

राहुल के रोड शो में फंसा रुट का पेंच, प्रशासन का अनुमति देने से इंकार

राहुल के रोड शो में फंसा रुट का पेंच, प्रशासन का अनुमति देने से इंकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 11, 2018 12:44 pm IST

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले ही सुर्खियों में हैं। कभी उनके कार्यक्रम के लिए जगह की समस्या हो रही है, तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी राहुल के खिलाफ ताल ठोंकते नजर आते हैं। इस बार उनके रोड शो के रुट पर समस्या खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस दुर्ग से जयस्तंभ चौक तक रोड शो करने की तैयारी में है, लेकिन प्रशासन ने इस रुट पर रोड शो के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया है। 

ये भी पढ़े –कांग्रेस का विकास खोजो रथ तैयार, इसमें निकलेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 और 18 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के कुम्हारी और दुर्ग में उनका रोड शो करना चाहते हैं। इसमें प्रदेश के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने रोड शो के लिए दुर्ग-कुम्हारी से टाटीबंध होते हुए जयस्तंभ से एयरपोर्ट तक का रूट तय किया है, लेकिन जिला प्रशासन ने इस मार्ग के अलावा दूसरे रूट से रोड शो करने की सलाह दी है। इस सिलसिले में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर ने बुलाया भी है।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में