रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कट्टर समर्थक और कांग्रेस विधायक आर के राय ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य सभा चुनाव का बहिष्कार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी नोटिस का जवाब उन्होंने सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। जिसमें उन्होंने खुलकर भड़ास निकाली है और जोगी की तारीफ की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया और कमलेश्वर पटेल पर निशाना साधा है।
देखें –
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जोगी को आदर्श बताते हुए लिखा है कि पी एल पुनिया ने अनर्गल टिप्पणी की और कमलेश्वर पटेल ने क़द से उपर जा कर जोगी जी को गाली दी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आए इंर्पोटेड लोग छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया का अपमान कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त करने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता, इसलिए हमने चुनाव बहिष्कार किया”
देखें –
उन्होंने आगे लिखा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी लकीर लंबी करने के बजाय जोगी जी की लकीर छोटी करने में लगी है। पुनिया ज़ी डॉ रमन सिंह नहीं बल्कि जोगी जी के विरुद्ध टिप्पणी करते हैं मानो जोगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
देखें –
इसके अलावा उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पीसीसी को बघेल एंड कंपनी का विशेषण दिया है। गांधी भवन केवल रजिस्टर्ड ऑफ़िस है मेन ऑफ़िस तो भिलाई 3 है और रिमोट कंट्रोल नंदकुमार बघेल के पास है। उन्होंने आखिरी में लिखा है कि नोटिस के जवाब के बाद आजादी मिल जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24