रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट,जांच में जुटी IT

रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट,जांच में जुटी IT

रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट,जांच में जुटी IT
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 22, 2018 3:35 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में RPF और क्राइम ब्रांच ने 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरी से दुर्ग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कांटाभांजी निवासी देवानंद बेहरा एक बैग लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरे थे।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी जश्न, आयोजन के लिए तय किए प्रभारी

पूछताछ के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने उसकी तलाशी ली, तो 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट मिले। देवानंद का कहना है कि वो यहां के समता कॉलोनी में रहने वाले हरिकिशन अग्रवाल को ये पैसा देने के लिए लेकर आए थे।

ये भी पढ़ें- हड़ताली नर्सों पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार, स्वास्थ्य संचालक ने मांगी जानकारी

RPF और क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ये मामला हवाला कारोबार से जुड़ा लग रहा है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में