बार्डर पर तैनात जवान का घर तोड़कर गौठान बनाने पर अड़ा प्रशासन, पंचायत के रवैये पर उठे सवाल, विधायक ने कहा ऐसा नहीं होगा
बार्डर पर तैनात जवान का घर तोड़कर गौठान बनाने पर अड़ा प्रशासन, पंचायत के रवैये पर उठे सवाल, विधायक ने कहा ऐसा नहीं होगा
कोरिया। गौठान का निर्माण छतीसगढ़ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में है । सरकार गांव में यहां वहां घूमने वाले मवेशियों के लिए गौठान का निर्माण कर रही है। पर कोरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे देश की रक्षा के लिए जम्मू में तैनात जवान का बना हुआ पक्का मकान तोड़कर प्रशासन और पँचायत के प्रतिनिधि गौठान का निर्माण करने पर अड़े हैं।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: एक हफ्ते से ज्यादा भी हो सकता है लॉकडाउन! स्वास्थ्य मंत्री ने कहा परिस्थिति देखकर लिया जाएगा निर्णय
मामला मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के छिपछिपी ग्राम पंचायत का है जहाँ के रहने वाले धर्मजीत सिंह जम्मू कश्मीर में बार्डर की सुरक्षा में 7 साल से तैनात हैं। पालन पोषण करने पर इनके नाना के द्वारा दी गई जमीन पर इनका स्वामित्व है जिसका इनके पास सभी दस्तावेज भी है । दो साल पहले इनके द्वारा दो एकड़ मिली जमीन के सामने वाले कुछ एरिया में एक पक्का मकान बनाया गया है जिसमे पत्नी दीप्ति सिंह रहती है ।
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान- 22 से 29 जुलाई तक…
पँचायत के कुछ लोग उसी जमीन पर पक्के मकान को तोड़कर गौठान का निर्माण करना चाह रहे हैं। कुछ दिन पहले तहसीलदार के साथ प्रशासन के लोग यहां पहुँचे और जमीन की बाउंड्री में लगे खम्बे और जाली को निकलवा दिए। साथ ही कुछ दिन बाद मकान तोड़ने की बात कह गए। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। इसी वार्ड से पँचायत की पंच पँचायत द्वारा लाये गए प्रस्ताव को फर्जी बता रही है ।
ये भी पढ़ें: जिले में दो दिन रविवार और सोमवार को होगा टोटल लॉकडा…
वहीं भाजपा नेत्री उर्मिला नेताम देश के लिए फौज में अपनी जान की परवाह किये बिना तैनात रहने वाले लोगों के परिवार के साथ है, वे गौठान के लिए किए जा रहे निर्माण पर सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले में इलाके के विधायक विनय जायसवाल ने साफ कहा है कि मकान तोड़कर गौठान का निर्माण उनके विधानसभा में कहीं नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर कमलप्रीत सिंह का ईमेल अकाउं…

Facebook


