जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान मंत्री राजेश मुणत को मिला जनता का प्यार

जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान मंत्री राजेश मुणत को मिला जनता का प्यार

जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान मंत्री राजेश मुणत को मिला जनता का प्यार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 17, 2018 8:46 am IST

भाजपा की जनसंपर्क पदयात्रा के सातवें दिन आज राजनांदगाँव विधानसभा के ग्राम रानीताराई से जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की गयी  जिसमे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राजनंदगांव के प्रभारी मंत्री राजेश मुणत  भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पांडे  ,  कोमल जंघेल  , भाजपा वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी  ,कोमल सिंह राजपूत ,आलोक श्रोती जिला महामंत्री भाजयुमो ,भाजपा जिला महामंत्री सावन वर्मा  ,लीलाधर साहू , की अगुआई मैं आज चार गांव की तरफ यात्रा ने  रुख किया। 

ये भी पढ़े – सुकमा नक्सली हमले के बाद सीआरपीएफ कमांडेंट प्रशांत धर हटाए गए

 

जिसमे आम जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान जिन भी समस्या के बारे में  जनता ने मंत्री को अवगत कराया मंत्री ने तत्काल उन समस्याओ का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान गांव के लोगो को कई सौगात भी मिली जिनमे स्कूल की शीड निर्माण के लिए 5 लाख प्रदान किया गया इसी के साथ बहुत सी घोषणा और शिविरों के निर्देश के बाद अब यात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी है। गौर करने वाली बात  है कि पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत का राजनांदगांव  विधानसभा छेत्र में बहुत अच्छा होल्ड है।राजनीतिक पकड़ और जन मानस के बीच लोकप्रिय होने के कारण राजेश मुणत को आगामी विधानसभा के लिए राजनंदगांव का  प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में