नक्सल हमले के बाद राजनाथ ने ली बैठक, ऑपरेशन होंगे तेज

नक्सल हमले के बाद राजनाथ ने ली बैठक, ऑपरेशन होंगे तेज

नक्सल हमले के बाद राजनाथ ने ली बैठक, ऑपरेशन होंगे तेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: May 21, 2018 8:07 am IST

रायपुर। नक्सल विस्फोट में 7 जवानों के शहीद होने के बाद आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रशासनिक और छत्तीसगढ़ पुलिस अफसरों की बैठक ली। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सल इलाकों में चल रहे विकास कार्यो की भी समीक्षा की।

 

 

बैठक में राज्य के मंत्रियों के अलावा मुख्य सचिव अजय सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय, नक्सल ऑपरेशन के डीजी डीएम अवस्थी व अन्य अफसर मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें : एपी एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग, अफरातफरी का माहौल

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर पहुंचने पर उनका विमानतल पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी अंबिकापुर से केंद्रीय गृहमंत्री के साथ ही आए। एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव अजय सिंह और पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक, डीएम अवस्थी ने उनका स्वागत किया

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में