राजनाथ के सतना दौरे में हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बिजली लाइन बनी बाधा.. तो 17 गांव की बिजली काटी

राजनाथ के सतना दौरे में हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बिजली लाइन बनी बाधा.. तो 17 गांव की बिजली काटी

राजनाथ के सतना दौरे में हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बिजली लाइन बनी बाधा.. तो 17 गांव की बिजली काटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 20, 2018 4:58 am IST

सतना। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सतना के कोठी आएंगे। जहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग में 11 केबी बिजली लाइन आड़े आ रही थी। इस कारण बिजली विभाग ने अखबार में सूचना देकर 17 गांवों की बिजली काट दी।

ये भी पढ़ें- चेन स्नेचर गिरफ्तार, 7 मंगलसूत्र और सोने की हार जब्त

ये भी पढ़ें- महिला कांग्रेस में 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची

जिससे डेढ़ दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए है घटना के बाद से प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश और नाराजगी का माहौल है। हालांकि बीजेपी नेता इस नाराजगी की बात से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि कोठी में गृहमंत्री शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

ये भी पढ़ें- चुनावी बरस में रुला रहा प्याज, फसल बेचने किसानों की कतार

जनता अपनी परेशानियों और समस्याओं का समाधान करने जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं ताकि वो उनकी समस्याएं और मुद्दों को प्रमुखता से उठा सके।लेकिन यहां माजरा कुछ और ही है। यहां दौरे पर आए मंत्रीजी काे हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बिजली का लाइन आड़े आया तो प्रशासन ने 17 गांवों की बिजली काट दी। भीषण गर्मी में डेढ़ दर्ज गांव अंधेर में डूब गए हैं। बहरहाल देखना होगा। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में