भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार पर आज सभी महिलाओँ के लिए सिटी बस में सफर बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। भोपाल में सिटी बसों और इंदौर में आई बस और सिटी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें- ‘मन की बात’ में केरल बाढ़ पीड़ितों का जिक्र, मोदी ने कहा- केरल वासियों के साथ खड़ा है पूरा देश
आज के दिन सभी बहनों को एक बेहतरीन तोहफा दिया गया है। यानि आज कोई भी महिला कहीं भी जाने चाहे वो बिना किसी टिकट के सफर कर सकेगी। प्यार के इस त्यौहार के दिन बहनों को भाईयों से सौगात का इंतजार रहता है। और अगर पहली सौगात उन्हे सरकार की तरफ से मिले तो खुशी दुगनी हो जाती है। इंदौर शहर में 52 नई सिटी बसों के शुरू होने के बाद 28 और नई बसें सड़क पर उतरीं हैं। बड़ी संख्या में बहनों ने इस फ्री सफर का लुत्फ उठाया।
वेब डेस्क, IBC24