रमन कैबिनेट की बैठक, धान और मक्का खरीदी इस बार 1 नवंबर से, पढ़िए फैसले विस्तार से

रमन कैबिनेट की बैठक, धान और मक्का खरीदी इस बार 1 नवंबर से, पढ़िए फैसले विस्तार से

रमन कैबिनेट की बैठक, धान और मक्का खरीदी इस बार 1 नवंबर से, पढ़िए फैसले विस्तार से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 27, 2018 8:52 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में खरीफ सीजन के लिए धान और मक्का खरीद तथा कस्टम मिलिंग नीति का निर्धारण किया गया। इस संबंध में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों का अनुमोदन करते हुए नीति तय की गई।

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास में आयोजित कैबिनेट की बैठक में एक नवंबर से धान खरीदी शुरु करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहले ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में एक नवंबर से 31 जनवरी तक नगद और लिंकिंग के जरिए धान खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार ने साल 2018-2019 के लिए औसत अच्छे किस्म के कॉमन धान के लिए 1750 रुपए और ए ग्रेड धान के लिए 1770 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। जबकि मक्के लिए 1700 रुपए समर्थन मूल्य होगा। मक्के की खरीद एक नवंबर से 31 मई 2019 तक होगी।

यह भी पढ़ें : लगातार बारिश से नदी-नाले उफनाए, छलकने लगे बांध, राजधानी रायपुर पानी-पानी

धान खरीद की अधिकतम सीमा लिंकिंग सहित 15 क्विंटल प्रति एकड़ और मक्का खरीद की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ होगी। इस बार 15 दिन पहले एक नवंबर से खरीदी शुरु की जा रही है।

पढ़िए फैसले विस्तार से

 .

..

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में