छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण को लेकर ईशा फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच आज मंत्रालय में MoU हुआ। इस दौरान सीएम रमन सिंह और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव मौजूद रहे।
This MoU to plant 10 Crore trees along banks of all major rivers of Chhattisgarh is the beginning of giving back to the life giving rivers. https://t.co/y8XR4P2l9T
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 28, 2017
The natural resource-rich Chhattisgarh can be a role model for rest of the nation in revitalization of its rivers & forests. –Sg @drramansingh #RallyForRivers pic.twitter.com/NthzJBf6wy
— Sadhguru (@SadhguruJV) November 28, 2017
MoU के बाद अब ईशा फाउंडेशन और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ की 5 नदियों के जल संरक्षण का काम करेंगे। प्रोजेक्ट में हर संभाग की एक नदी को शामिल किया गया है। सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक, जिस तरह पिछली पीढ़ी ने हमें नदियां दी हैं, वैसे ही हमारी भी जिम्मेदारी है, कि हम आने वाली पीढ़ी को नदियों को उसके मूल स्वरूप में सौंपें।
आज @ishafoundation के संस्थापक श्री @SadhguruJV जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। नदियों के पुनरुत्थान के लिए उनके द्वारा शुरू किए गए नदी अभियान का छत्तीसगढ़ की सरकार और जनता पूरा समर्थन करती है। #RallyforRivers pic.twitter.com/Be8mcWfhQj
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 28, 2017
जग्गी वासुदेव ने बताया, कि MoU के तहत एक साल के अंदर नदियों के किनारे 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही नदी से लगे गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। जग्गी वासुदेव ने ये भी कहा, कि छत्तीसगढ़ हाई रेन वाला स्टेट है, लेकिन बारिश के पानी को संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।
वेब डेस्क, IBC24