संविलियन पर बोले रमन- धैर्य रखें हमने समाधान निकाल लिया है

संविलियन पर बोले रमन- धैर्य रखें हमने समाधान निकाल लिया है

संविलियन पर बोले रमन- धैर्य रखें हमने समाधान निकाल लिया है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 24, 2018 6:51 am IST

रायपुर। सीएम रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा की शिक्षाकर्मी धैर्य रखे हमने समाधान निकाल लिया है।  सीएम बोले चुनावी वर्ष है प्रदर्शन होते रहते हैं। लेकिन हमने संविलियन को लेकर समाधान निकाल लिया है। मुख्य सचिव जल्द ही समाधान के बारे में जानकारी देंगे। 

ये भी पढ़ें- अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ होने से सर्जिकल ICU में भर्ती

आपको बतादें शिक्षाकर्मी संघ 26 मई से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में संविलियन संकल्प सभा आयोजन कर रहा है। जिसमें 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी शामिल होकर वोटरों को जागरूक करेंगे। 

ये भी पढ़ें- 70 साल की महिला प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स हुए हैरान

बुधवार को इस सिलसिले में बैठक में सभा को सफल बनाने कार्ययोजना पर चर्चा हुई। शिक्षाकर्मियों ने इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बनाया है। उन्होंने बयान दिया है कि सरकार लगातार संविलियन पर टाल-मटोल कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सेप्ट किया विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज

चेतावनी जारी करते हुए शिक्षाकर्मियों ने कहा है कि इसके बाद सरकार ने संविलियिन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया तो आगे उग्र आंदोलन होगा। जिसका परिणाम भुगतने सरकार तैयार रहे। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में