1 जुलाई से स्कूल खुलने वाले बयान पर रमन का पलटवार, जल्दबाजी न करें, 15 जुलाई तक पहले स्थिति देख लें
1 जुलाई से स्कूल खुलने वाले बयान पर रमन का पलटवार, जल्दबाजी न करें, 15 जुलाई तक पहले स्थिति देख लें
रायपुर, छत्तीसगढ़। पूर्व सीएम रमन सिंह ने 1 जुलाई से राज्य की स्कूल खुलने वाले बयान पर मंत्री रविन्द्र चौबे पर निशाना साधा है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 32 नए पॉजिटिव केस मिले, अब एक्टिव मरीजों..
पूर्व सीएम ने कहा है कि सरकार स्कूल खोलने में जल्दबाजी न करें। रमन के मुताबिक 15 जुलाई तक राज्य की स्थिति पहले देखनी चाहिए उसके बाद फैसला लेना चाहिए।
पढ़ें- राजधानी रायपुर में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में 377 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
दरअसल कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने बयान में बताया कि अब 6 दिन बाजार खुलेंगे। वहीं 1 जुलाई से स्कूल शुरू करने की तैयारी की जारी है। हालांकि पूर्व की तरह ही धार्मिक, राजनीति आयोजन बंद रहेंगे।
Read More News: जीरम घाटी मामले पूर्व राजनांदगांव विधायक के बेटे जितेंद्र मुदलियार के बेटे ने दर्ज कराई FIR, पिता उदय
मंत्री ने आगे कहा कि शादियों के एप्लीकेशन के लिए सैकड़ों लोग लाइन में खड़े हैं। उनके लिए तहसीलदार अनुमति देंगे। वित्तीय कटौती के सवाल पर कहा कि वित्त विभाग से अनुमति लेने के बाद ही विभागों में भर्तियां होंगी। पहले भी यह स्थिति थी अभी भी वही स्थिति रहेगी।

Facebook


