विकास यात्रा के लिए रमन रथ तैयार, हाइटेक सुविधाओं और साजो-सामान से लैस, जानिए खूबियां
विकास यात्रा के लिए रमन रथ तैयार, हाइटेक सुविधाओं और साजो-सामान से लैस, जानिए खूबियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा के लिए उनका हाइटेक रथ तैयार हो गया है। 12 मई से शुरू हो रहे विकास यात्रा के लिए वे अगले एक महीने तक इसी रथ में सवार होकर छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
विकास के लिए रमन रथ तैयार, हाइटेक सुविधाओं और तमाम साजो-सामान से लैस @drramansingh @BJP4CGState @ChhattisgarhCMO @INCChhattisgarh @jantacongressj pic.twitter.com/Z5VXkxP1f1
— IBC24 (@IBC24News) May 10, 2018
ये भी पढ़ें- राज्य में अपने ही ब्रांड की शराब बेचने पर घिरी सरकार, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
रथ को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर पर विशेष ध्यान दिया गया है। बाहरी सजावट की बात करें तो इसमें छत्तीसगढ़ में हुए तमाम विकास कार्यों को दर्शाया गया है साथ ही जो सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास उसको भी दर्शाया गया है आधुनिक तरीके से डिजाइन की गई इस लाइन में बाहर पर चारों तरफ हाई वोल्टेज के LED लाइट लगाए गए हैं जिसके माध्यम से रात में भी सभा को संबोधित किया जा सकेगा और आसपास लगभग 10000 लोगों को इस की रोशनी से कवर किया जा सकेगा इसके अलावा बाहर पर कैमरे लगाए गए हैं जिसके माध्यम से सुरक्षा के लिए नजर रखी जा सकेगी भारत के चारों ओर विशेष प्रकार की विंडो तैयार की गई है जिसके माध्यम से अंदर पर बैठकर रमन सिंह बाहर जनता को और वहां हुए विकास कार्यों को देख सकते हैं रथ के अंदर 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है इसके अलावा वहां पर LED TV लगाई गई है जिसके माध्यम से देश दुनिया के ताजा समाचार देखे जाते हैं अंदर पर एक लिफ्ट भी लगाई गई है जिसमें 3 लोगों की कैपेसिटी है ताकि जरूरत पड़ने पर इसी रात को मंच का रुप दिया जा सके इस लिफ्ट के माध्यम से रमन सिंह के ऊपर आ सकते हैं और वहां पर सीधे जनता को संबोधित कर सकते हैं इस रात में हाईवोल्टेज के लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर कहीं भी भी सभा को संबोधित किया जा सकता है
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


