रायपुर। गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव के किडनी प्रभावितों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि किडनी की बीमारी के चलते मरने वालों की विधवाओं को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी किडनी पीड़ितों का संजीवनी योजना के तहत इलाज होगा। डॉ रमन ने उन्हें सुपेबेड़ा आने का आश्वासन भी दिया। बता दें कि सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें : सत्ता, संपत्ति और साजिश के इर्द-गिर्द घूम रही भय्यूजी महाराज की मौत की कहानी
सुपेबेड़ा में विगत ढाई वर्षों से लगातार किडनी संबंधी बीमारी से लगातार मौतें हो रही हैं। अब तक वहां 64 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक यह पता लगाने में नाकाम साबित हुआ है कि आखिर वहां लोगों को क्यों ऐसी बीमारी होते जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24