रमन ने कहा-अमित शाह के साथ होगा चुनावी शंखनाद,चुनाव में मिलेगी सब को अलग-अलग जिम्मेदारी
रमन ने कहा-अमित शाह के साथ होगा चुनावी शंखनाद,चुनाव में मिलेगी सब को अलग-अलग जिम्मेदारी
रायपुर। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रवास की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें अटल घोषणा पत्र, चुनाव समिति को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चुनावी शंखनाद होगा। बैठक में अटल घोषणा पत्र चुनाव समिति, अटल विकास यात्रा के कार्यक्रम के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई है।
यह भी पढ़ें : दिग्विजय का बयान-आईएसआई से पैसे लेकर जासूसी करते थे बजरंग दल और भाजपा नेता, देखिए वीडियो
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सभी को अलग-अलग जवाबदारी दी जाएगी। आने वाले समय में आगामी समय में पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे होंगे। 22 सितंबर को एक बड़ा कार्यक्रम जांजगीर चांपा में होने वाला है, उसमें पीएम मोदी के आने को लेकर भी की गई है। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को मोबलाइज करने के लिए लगातार शीर्ष नेतृत्व के दौरे होंगे।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अटल विकास यात्रा को डोंगरगढ़ में हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेकर चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन जैसे मुद्दों पर टिप्स भी देंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


