मध्यप्रदेश में आज रंग पंचमी पर फिर उड़ेगा रंग-गुलाल

मध्यप्रदेश में आज रंग पंचमी पर फिर उड़ेगा रंग-गुलाल

मध्यप्रदेश में आज रंग पंचमी पर फिर उड़ेगा रंग-गुलाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 6, 2018 3:24 am IST

मध्यप्रदेश में रंग पंचमी पर आज फिर रंग गुलाल उड़ेगा. इंदौर और भोपाल समेत कई जगह जुलूस निकाले जाएंगे. इंदौर में बजर बट्टू सम्मेलन में रॉक स्टार के रूप में नजर आए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

ये भी पढ़ें- सपा और बसपा गठबंधन सांप छुछूंदर का साथ-योगी आदित्यनाथ

भोपाल में रंगपंचमी के एक दिन पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अश्वरोही दल और वज्र वाहनों के साथ निकला पुलिस का फ्लैग मार्च जहांगीराबाद थाने से शुरू हुआ जो पुराने भोपाल के कई रास्तों से गुजरा। मार्च में सबसे आगे अश्वरोही दल था और उसके पीछे जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों की गाड़ियां थीं और पीछे मैदान में तैनात रहने वाले पुलिस की टीमें और वज्र वाहन था।

  

ये भी पढ़ें- SSC पेपर लीक की CBI जांच होगी-राजनाथ, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन जारी

फ्लैग मार्च के जरिए जिला प्रशासन और पुलिस ने त्यौहार पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इंदौर में मंगलवार को निकलने वाली परंपरागत रंगपंचमी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर बेहतर तैयारी की है। डीआईजी ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ राजवाड़ा का दौरा किया। इसके साथ ही ट्रेफिक मैनेजमेंट और बैरिकेटिंग को लेकर भी व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे प्रदेश में रंगपंचमी मनाई जाएगी लेकिन इंदौर में इसका खास महत्व होता है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा चाकचौबंद करने को लेकर बेहतर तैयारी की गई है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में