बिना नोटिस बिजली बिल की वसूली, पैसे नहीं दिया तो गैस-सिलेंडर उठा ले गए

बिना नोटिस बिजली बिल की वसूली, पैसे नहीं दिया तो गैस-सिलेंडर उठा ले गए

बिना नोटिस बिजली बिल की वसूली, पैसे नहीं दिया तो गैस-सिलेंडर उठा ले गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 20, 2017 5:09 am IST

 

सतना के गोरा गांव में बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे विभाग के कर्मचारी-अधिकारी पैसे नहीं मिलने पर एक ग़रीब परिवार का गैस सिलेंडर उठा लाए। दरअसल सरोज सिंह नाम के एक शख्स का बिजली कनेक्शन अगस्त 2015 में ही काट दिया गया था,  लेकिन फिर भी एवरेज बिल आता रहा। जब बिजली बिल 16 हज़ार सात सौ 46 रुपए हो गया तो जेई और उनकी टीम बिना नोटिस दिए सरोज के घर वसूली के लिए पहुंच गई। जब सरोज ने पैसे नहीं होने का हवाला दिया तो कर्मचारी उसके घर पर रखा उज्जवला योजना के तहत मिला गैस सिलेंडर ही उठा लाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत अमरपाटन थाने में भी की है। वो अब सिलेंडर वापस लेने अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।वहीं बिजली विभाग के अधिकारी बिल भरने के बाद सिलेंडर लौटाने की बात कह रहे हैं।


लेखक के बारे में