रायपुर। आयकर विभाग के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल थोक में तबादले हुए हैं। आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कार्यालय से जारी ट्रांसफर आर्डर में कई अफसरों का दूसरे जिलों में तबादला हुए हैं। आदेश 13 अप्रैल को जारी किये गये हैं। जिन अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है, उनमें ज्यादातर इनकम टैक्स आफिसर स्तर के अधिकारी हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के 25 से ज्यादा अफसरों हैं। इसमें रायपुर को सबसे ज्यादा 7 नए अफसर मिले हैं। सीसीआईटी अंजनी कुमार कोरबा से रायपुर, बिनुज कुमार भिलाई से रायपुर, पी शोभा वेणुगोपाल भिलाई से रायपुर, एसडी भोस्कर भिलाई से रायपुर, सुजीत विश्वास रायगढ़ से रायपुर, पवन सिंह ठाकुर बिलासपुर से रायपुर और विनोद कुमार कवर्धा से रायपुर पदस्थ किए गए हैं। इसके अलावा अनिल बुकॉडे जांजगीर चांपा से बिलासपुर, ज्ञानेश्वर मिश्रा बिलासपुर से कवर्धा, इंद्रजीत राठौर रायपुर से बिलासपुर, मनोज पांडे रायपुर से धमतरी, एन खलको भिलाई से बिलासपुर, निर्मल भगत बिलासपुर से बिलासपुर, राजेन्द्र नायर जगदलपुर से भिलाई सहित अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं।
वेब डेस्क, IBC24