नोटिस के बावजूद NHM कर्मचारियों के इस्तीफों का दौर जारी, अंबिकापुर में 250 सुकमा में 120 ने दिया इस्तीफा, कोरिया में 29 इस्तीफे स्वीकार

नोटिस के बावजूद NHM कर्मचारियों के इस्तीफों का दौर जारी, अंबिकापुर में 250 सुकमा में 120 ने दिया इस्तीफा, कोरिया में 29 इस्तीफे स्वीकार

नोटिस के बावजूद NHM कर्मचारियों के इस्तीफों का दौर जारी, अंबिकापुर में 250 सुकमा में 120 ने दिया इस्तीफा, कोरिया में 29 इस्तीफे स्वीकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 23, 2020 10:52 am IST

अंबिकापुर/ सुकमा/ कोरिया। अंबिकापुर में आज करीब 250 NHM कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है, कर्मचारियों ने CMHO दफ्तर अपने इस्तीफे पहुंचा दिए हैं, मांगे नहीं माने जाने और नेताओं की बर्खास्तगी से कर्मचारी नाराज हैं, जिले में करीब 417 NHM कर्मी कार्यरत है। स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा नोटिस के बाद भी कर्मचारियों के इस्तीफे जारी हैं।

ये भी पढ़ें: कोण्डागांव में 326 NHM कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अंबिकापुर …

इधर सुकमा जिले में भी NHM कर्मियों ने CMHO कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा सौंपा है, कल 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की गई थी, आज 120 कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने केंद्र से की राज्य सरकार की शिकायत, क…

वहीं कोरिया में 29 हड़ताली NHM कर्मियों का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है, कलेक्टर एसएन राठौर ने इन्हे स्वीकृत किया है, CMHO के प्रतिवेदन के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि कल ही कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर काम में लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com