जांजगीर के जेल जाने वाले शिक्षाकर्मियों का सम्मान

जांजगीर के जेल जाने वाले शिक्षाकर्मियों का सम्मान

जांजगीर के जेल जाने वाले शिक्षाकर्मियों का सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: February 27, 2018 11:49 am IST

जांजगीर जिले के सक्ति में शिक्षाकर्मियों के हड़ताल के दौरान जेल जाने वाले सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया.  आपको बतादें संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आंदोलन छेड़ा था. प्रदेशभर के हर जिलों से शिक्षाकर्मी राजधानी में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. 

    

 

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को सरकार से मिलेगी सौगात ? कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

शिक्षाकर्मियों पर सख्ती बरतते हुए सरकार ने कई शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था. तो कई शिक्षकों के साथ पुलिस कड़ाई के साथ पेश आई थी. सरकार की कार्रवाई में बर्खास्त हुए शिक्षकों में जांजगीर के शिक्षक भी शामिल थे. इन्हीं शिक्षकों का आज सम्मान किया गया है.

ये भी पढ़ें- देश की आजादी के लिए ‘आजाद’ ने आज के दिन की थी जान कुर्बान

शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश संचालक संजय शर्मा शिक्षाकर्मियों को सम्मान कर उनमें नई जोश फूंक रहे हैं, ताकि आगे रणनीति केे लिए शिक्षाकर्मी तैयार रहे  

 

 

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर, प्रदेश प्रचार सचिव विकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला, सचिव बोधीराम साहू, सक्ति ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र राठौर, व महिला मोर्चा प्रांतीय प्रतिनिधि कमला दपि गभेल, महिला मोर्चा जिला प्रतिनिधि शिखा बैस, सहित सैकड़ों शिक्षा कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में