तीन बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 4 माह की मासूम को खरोंच तक नहीं आई

तीन बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 4 माह की मासूम को खरोंच तक नहीं आई

तीन बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 4 माह की मासूम को खरोंच तक नहीं आई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 8, 2018 7:45 am IST

बेमेतरा। बेमेतरा के नेशनल-30 में बेरा मोड़ के पास तीन मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल बीरमपुरा निवासी पीताम्बर साहू अपनी पत्नी को तीज के लिए उसके माइका उमरिया गांव छोड़ने जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे ३० में बेरा मोड़ के पास तीन बाइक की भिड़ंत हो गई।

पढ़ें- फिरौती के लालच में पड़ोसी ने किया छात्र को अगवा फिर की हत्या, जंगल में मिला शव

भिड़ंत इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही पीतांबर व उसकी पत्नी की मौत हो गई वही ४ साली की बेटी को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही दो कि हालत गम्भीर बनी हुई है।

पढ़ें- मातृत्व अवकाश के साथ मिलेगी 730 दिनों की चाइल्ड केयर लीव, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए निर्देश

हादसे के दौरान एक और घटना घटी। इस हादसे में चार महीने की मासूम को खरोच तक नहीं आई। हादसे के दौरान मासूम अपनी मां की गोद में थी। जबकि दुर्घटना में मां की मौत हो चुकी थी।  बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुर कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में