सागर गैंग रैप का दूसरा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
सागर गैंग रैप का दूसरा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सागर में एक दिल दहलाने वाला मामला कुछ दिन पहले सामने आया था .जहां देवल गांव में दो युवकों द्ववारा नाबालिग़ से गैंगरेप किया गया था . आरोपियों ने 15 वर्षीय एक लड़की को घर में अकेला पाकर कथित तौर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे की तलाश जारी थी.
सागर में 8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप
भानगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि पीड़िता का शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका है और नाजुक हालत में इलाज के लिये उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की गुरुवार रात अपने घर में सो रही थी, तभी सर्वेश सेन (19) और उसका एक नाबालिग साथी बालिका के घर में घुस गये और उसके साथ बलात्कार किया. दुष्कर्म करने के बाद वहां से भागने से पहले दोनों आरोपियों ने पीड़िता के ऊपर केरोसिन तेल डालकर उसे जिन्दा जलाने की भी कोशिश की.आज पुलिस ने ललितपुर से नाबालिग आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook


